गया,संवाददाता : पटना से रांची के बीच सोमवार को सुबह गया और बड़काकाना के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। वंदे भारत पटना जंक्शन से 06.55 बजे चलकर 08.20 बजे गया पहुंच जाएगी इसके आलावा गया से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंच जाएगी। वंदे भारत ट्रेन पटना से चलने के बाद जहानाबाद, से गया,कोडरमा,हजारीबाग टाउन, बड़काकाना,टाटी सिल्ल्वे और रांची होते हुए हटिया पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल की सूचना पर रेल यात्रियो व उपरोक्त जिलों के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंंद्र कुमार ने कहा कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालन व प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है।12 जून को पटना और रांची के मध्य वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप-डाउन दिशा में जहानाबाद, गया, बड़काकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा स्टेशन के रास्ते किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। इसलिए रेलवे प्रशासन द्वारा यह अपील की जाती है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी पर ही रहे । इसके साथ ही अपने पशुओ को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें। Post navigation ऑस्ट्रेलिया : न्यू साउथ वेल्स में भीषण बस दुर्घटना में 10 की मौत, 11 घायल Auraiya : डीएम के चालक का अपहरण करने के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज