नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क : एशियाई खेल 2023 में भारत को अपने निशानेबाजों से आज कुछ और पदकों की आस होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। कुल 20 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक मिले। विष्णु ने कांस्य पदक जीता विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। कोरिया के हा जेमिन ने 33 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि सिंगापुर के लो जून हान रयान ने 26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एकल डोंगी ILCA6 में, नेथरा कुमानना चौथे स्थान पर रहीं। शूटिंग टीम ने कांस्य पदक जीताएशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष टीम स्कीट में कांस्य पदक जीता है। टीम इंडिया 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी। इसके बाद भारत ने वापसी कर पदक पक्का किया। अनंत नरूका, गुरजाओत सिंह और अंगद बाजवा ने भारत के लिए 19वां पदक जीता। हालांकि, अनंत व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। हॉकी टीम की शानदार शुरुआतभारत की महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। दूसरे क्वार्टर में ही भारत ने 6-0 की अहम बढ़त बना ली है। सिफ्त को स्वर्ण और आशी को कांस्य पदक जीते शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर और आशी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर ३ पोजीशन राइफल में 10.2 अंक प्राप्त कर सरलता से स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, इसी प्रतियोगिता में आशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। इस के पहले तीनों स्वर्ण पदक टीम इवेंट में आए थे। सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है। शूटिंग टीम ने जीता स्वर्ण पदकभारतीय शूटिंग टीम ने आज का दूसरा पदक भी दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया! भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष स्थान पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी। Post navigation NIA Raid : खालिस्तान समर्थकों की तलाश में पीलीभीत पहुंची एनआइए, अमृतपाल से कनेक्शन की जांच Train Accident : मथुरा जंक्शन पर अचानक चल पड़ी EMU, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन