Chhattisgarh : विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

VISHNUDEV-SAI

रायपुर,ब्यूरो : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। विष्णुदेव साय को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमे विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई।

विष्णु देव साय का नाम फाइनल होने के बाद उनके चाहने वाले ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता और नेता ढोल की धुन में नाचते नजर दिखे हैं। बाजे-गाजे के साथ पटाके फोड़कर कुशाभाऊ ठाकरे प्रांगण में जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनेगे , लेकिन , पूर्व सीएम अजीत जोगी को राज्य का पहला आदिवासी मुख्यमंत्री कहा जाता है, लेकिन उनका इससे जुड़ा प्रकरण कोर्ट में लंबित है।

छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह

विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए। रमन सिंह मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में थे। विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे। रमन सिंह के इस बयान से साफ हो गया है कि राज्य में मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ डिप्टी सीएम का भी ऐलान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था।

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। यह भी कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के दौरान रमन सिंह के पास एक कॉल आई थी और उन्होंने बाहर जाकर बात किया । कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कॉल दिल्ली से आयी थी ।

आदिवासी समाज से आते हैं विष्णुदेव साय
विष्णु देव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता कहे जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है, क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत दर्ज किया है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा ने के बाद भी साय पार्टी से लगातार जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *