मथुरा, संवाददाता : भारतीय क्रिकेटर कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कुलदीप ने अपने इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव अचानक वृंदावन पहुंचे और सीधे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में इन दिनों चल रहे फूल बंगला दर्शन के बीच उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका कुछ देर तक मंदिर में बैठकर ठाकुर जी की छवि निहारते रहे। मंदिर के सेवायतों ने विधि-विधान से पूजा कराई। दर्शन के बाद उन्हें प्रसादी माला, बांसुरी, राधा नाम और भगवान के चरण स्वरूप भेंट किए गए। इसके साथ ही प्रसाद भी प्रदान किया गया। मंदिर परिसर में दोनों करीब 15 मिनट तक रहे। बताया गया कि शादी के बाद कुलदीप यादव मार्च में पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन आए थे। उस दौरान भी उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। Post navigation PM मोदी की अपील का असर, बरेली में नौ दिनों में बिके 850 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन Rishikesh : उत्साह के बीच हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू