Weather Upate : देश के कई राज्यों में आज होगी बारिश

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : देश के कई इलाको में झमाझम बरसात के बाद धीमे पड़ गए मानसून ने फिर जोर पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रो तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार ,देहरादून टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और चमोली , उत्तरकाशी व रुद्रपयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेष के 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी और वज्रपात की भी संभावना है। बिहार के दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, भागों में मेघ गर्जना , वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। मधुबनी, मुजफ्फरपुर,शिवहर , दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली सुपौल में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

लगातार वर्षा से उत्तराखंड में मुश्किलें बढ़ी

गुरुवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के भिवानी , नूंह,अम्बाला, गुरुग्राम महेंद्रगढ़, फतेहाबाद और हिसार में जमकर वर्षा हुई। राजस्थान में दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। लगातार वर्षा से उत्तराखंड में मुशिकलें बढ़ गई हैं। पहाड़ों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के उफान के कारण कई प्रमुख मार्ग बंद हैं।

बदरीनाथ हाईवे लगभग दो घंटे बंद रहा। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में चीड़वासा नाले के उफान आने से अस्थाई पुलिया बह गई। इस दौरान दो कांवड़ यात्री भी बह गए। दोनों दिल्ली के बताये जा रहे हैं। पुलिया बह जाने और रास्ता बंद होने से गोमुख की तरफ भोजवासा क्षेत्र में 35 पर्यटक अभी फंसे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण 115 सड़कें बंद
पिथौरागढ़ में कार व् मोटर साईकिल से आदि कैलास गए 35 यात्री तीन दिनो से तवाघाट में फंस गए हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट मार्ग पिछले चार दिन से बंद है। राज्य में 70 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने के कारण बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण 115 सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *