अलीगढ, संवाददाता : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर-18 बालक वर्ग की खो-खो और कबड्डी टीम के चयन के लिए बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 377 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित चयन प्रक्रिया में कबड्डी के लिए करीब 225 और खो-खो के लिए 152 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी 11 से 22 दिसंबर 2026 तक तेलंगाना में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। चयन प्रक्रिया शमीम अहमद, उपक्रीड़ा अधिकारी हमीरपुर, हरफूल सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी कासगंज, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रतिनिधि सदस्य पुनीत तेवतिया, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एसजीएफआई सदस्य मोहम्मद अली और कुमारी प्रीति सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और क्षमता के आधार पर प्रतिभाओं का आकलन किया। Post navigation AI से बनाई छात्रा की अश्लील तस्वीर, 25 साल की सजा, कोर्ट ने 55 हजार रुपये का लगाया अर्थदंड