काशी, संवाददाता : वाराणसी से दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से आम लोगों के लिए शुरू हो रही है। स्लीपर वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर हर दिन रात 8.50 बजे से चलकर नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत का नियमित संचालन सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन की फर्स्ट एसी की सीटें रविवार की सुबह 10 बजे तक वेटिंग में पहुंच गई। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन में दीपावली यानी आठ नवंबर तक थर्ड एसी से लेकर फर्स्ट एसी तक किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं है। वाराणसी से नई दिल्ली की यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर हर दिन रात 8.50 बजे से चलकर नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली से वाराणसी तक शनिवार को छोड़ बाकी दिन रात 9.40 बजे से चलकर सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रेलवे की ओर से एक नवंबर की रात करीब 12.30 बजे इसकी बुकिंग जैसे ही शुरू हुई रेलवे की ओर से एक नवंबर की रात करीब 12.30 बजे इसकी बुकिंग जैसे ही शुरू हुई, हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करने लगा। रविवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली से वाराणसी तक सभी श्रेणी की सीटें वेटिंग हो गई। 8 घंटे में चेयरकार, 9.20 घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी स्लीपर वंदे भारतवर्तमान समय में वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत चेयरकार से सफर करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं, स्लीपर वंदे भारत यात्रियों को 9.20 घंटे में नई दिल्ली पहुंचाएगी। स्लीपर वंदे भारत वाराणसी से रात 8.50 बजे चलकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। स्लीपर वंदे भारत में थर्ड एसी का किरायास्लीपर वंदे भारत में फर्स्ट एसी का किराया 3030, सेकंड एसी का 2470 और थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये है। तुलनात्मक दृष्टि से बात करें तो थर्ड एसी में बाकी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1170 रुपये है। यानी वंदे भारत स्लीपर से यात्रा करने वालों को 745 रुपये अधिक देने होंगे। यह बात अलग है कि बाकी ट्रेनों की तुलना में इसमें सफर ज्यादा आरामदायक होगा। कैंट से आज से चलेगी साबरमती एक्सप्रेस साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज से चलेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए इसका शेड्यूल और रिजर्वेशन की बुकिंग रविवार से शुरू कर दी गई। ट्रेन नंबर 12206 वाराणसी साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन शाम 5:30 बजे कैंट से चलेगी। वाराणसी से प्रयागराज, जयपुर, अजमेर होते हुए साबरमती तक यह ट्रेन रात 8.15 बजे पहुंचेगी। स्लीपर का किराया 685, थर्ड एसी 1745 जबकि सेकंड एसी के लिए यात्रियों को 2475 रुपये देने होंगे। Post navigation KGMU में धर्मांतरण के चलते 13 डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई समेत दो कर्मचारियो को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार