फरीदपुर (बरेली), संवाददाता : बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में कुंडल छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक महिला के कुंडल नोंच लिए थे। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और महिला से लूटा गया कुंडल बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ढाबे के पास दिया था वारदात को अंजामकैंट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर पालपुर निवासी सुनील ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी थी कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से अपनी ससुराल मोहल्ला कानूनगोयान फरीदपुर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दशमेश ढाबे के पास बाइक सवार युवक ने उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींच लिया और मौके से भाग गया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही थीं। आरोपी के पैर में लगी गोली एसओजी टीम और फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहनपुर गांव के पास कच्ची नहर पटरी पर बाइक सवार को रोका। पुलिस के मुताबिक, उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम देवराज बताया। वह थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया का रहने वाला है। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक तथा महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद कर लिया है। पुलिस नें घायल आरोपी को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। Post navigation आजम खां पर मंडरा रही है शत्रु संपत्ति पर कब्जे के मामले की हो सकती है जांच अंजू यादव ने जीता मिसेज इंडिया 2026 का ताज, अभिनेता राना ने पहनाया विजेता का ताज