BJP कार्यकर्ताओं को धमकाने के आरोप में TMC विधायक दिलीप मंडल पुरी में गिरफ्तार

dilip-mandal

कोलकाता, ब्यूरो : TMC MLA Dilip Mandal Arrested : तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक दिलीप मंडल आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। वे कई हफ्तों से गिरफ्तार चल रहे थे। अब ओडिशा के पुरी से उनकी गिरफ्तारी हुई है। पुरी में एक रिसॉर्ट से उन्हें डिटेन किया गया। उन्हें आज कोलकाता लाया जाएगा। उन पर पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप है।

BJP कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप
दिलीप मंडल दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक हैं। चुनाव के दौरान उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा 2021 में चुनाव के बाद हिंसा के भी आरोप लगे थे। धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।

बेटे को आर्म्स एक्ट में किया था गिरफ्तार

पुलिस विधायक के साउथ 24 परगना के बिष्णुपुर वाले आलीशान घर भी गई थी। 14 मई को उनके आलीशान बंगले पर छापेमारी की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही विधायक घर छोड़कर फरार हो गए थे। इसी दौरान वहां भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद मिले। पुलिस ने विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं, विधायक दिलीप मंडल बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। इसी बीच राज्य पुलिस की STF को खुफिया जानकारी मिली कि फरार विधायक पुरी के एक नामी होटल में छिपे हैं। टीम ने तुरंत पुरी पहुंचकर होटल पहुंचकर वहां के रजिस्टर खंगाले और वहां विधायक के मौजूद होने की पुष्टि होते ही कमरे में धावा बोलकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

TMC नेता जहांगीर खान पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार
TMC नेता जहांगीर खान की मुश्किलें भी बढ़ी हुई हैं। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने जहांगीर खान को दी गई अंतरिम सुरक्षा मंगलवार (26 मई) को रद्द कर दी थी। उन पर दक्षिण 24 परगना जिले के फलता पुलिस थाने में 7 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।