नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना महिला आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से नीचे खिसक गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने उन्हें पछाड़ते हुए फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि जिंबाब्वे के विरुद्ध चल रही वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। हरमनप्रीत बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर, जबकि दीप्ति शर्मा चार स्थान की छलांग लगाकर 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे वनडे में शतक जड़े थे। अभ्यास का मिला फायदा हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा से बातचीत करते हुए बताया कि ज्यादा अभ्यास करने से उन्हें फॉर्म में लौटने में कामयाबी मिली। हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैंने घर में कड़ा अभ्यास किया। जितनी ज्यादा आप बल्लेबाजी करते हैं, उतना विश्वास आपका बढ़ता है। मैंने तीन सत्रों – सुबह, दोपहर और शाम, में बल्लेबाजी का अभ्यास किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उनमें से हूं, जिसे ट्रेनिंग की ज्यादा जरूरत है। मेरी उम्र को देखें, मुझे अपनी फिटनेस पर ज्यादा समय बिताने की जरुरत है। इसके अलावा मैंने काफी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। घर में जो समय बिताया, उससे काफी मदद मिली।’ प्रतिका की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भारतीय खिलाड़ियों में युवा बैटर प्रतिका रावल को भी जबरदस्त फायदा मिला। उन्होंने सात स्थान की छलांग लगाते हुए अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। प्रतिका रावल महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में 21वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, अगर टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग पर गौर करें तो शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। शेफाली अब तीसरे जबकि मंधाना चौथे स्थान पर पहुंच गईं हैं। Post navigation जब हर बूथ पर विपक्षी दलों के एजेंट तो कैसे हुई मतदाता सूची में गड़बड़ी ? रणबीर कपूर ने एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की रामायण के पुष्पक विमान की तुलना