Russia-Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर काउंटर अटैक से 5 नागरिकों की मौत

UKRAINE-RUSSIA

मॉस्को, एजेंसी : पिछले एक वर्ष से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। दोनों देशों के बीच लड़ाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

ताजा मामला शनिवार का है, जहां यूक्रेन ने रूस के शहर डोनेट्स्क क्षेत्र में भीषण गोलाबारी की है। इस हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हुआ है। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में एक रूसी-स्थापित अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी है।

किरोव और कुइबिशेव्स्की जिलों में पांचों की मौत हो गई और स्वेतलोडार्स्क में एक महिला घायल हुई है। क्षेत्र के रूसी-नियुक्त प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर हमले की जानकारी दी। गौरतलब है कि 2014 से डोनेट्स्क क्षेत्र पर आंशिक रूप से रूस समर्थक अलगाववादियों का नियंत्रिण है। हमले को लेकर कीव की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है। शनिवार को, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बताया की जवाबी हमले के रूप में यूक्रेनी सेनाओं ने रूस पर हमला किया था।।

गौरतलब है कि इसी साल 25 अगसत को रूस ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौके पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में एक की मौत हो गई थी। वहीं, 16 अन्य घायल हुए थे। यूक्रेन अपना 32वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। अधिकारियों के अनुसार , रूस ने खेरसान और डीनिप्रो और सीमावर्ती शहर कुराखोव पर हमले किए। इस दौरान कई नागरिक घायल हुए। वहीं, दक्षिणी यूक्रेन में की गई गोलाबारी से एक किसान की भी मौत हो गई। हमले में कई जानमाल का नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *