नई दिल्ली,रिपब्लिक समाचार,ब्यूरो : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक कार्यक्रम में न्यायपालिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सेंट्रल गवर्नमेंट लॉ ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कानून मंत्री ने यह उदगार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी विदेशी शक्तियां टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद से भारत पर हमला करती रहती हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है और न्यायपालिका को कभी भी विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता,आगे कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता, क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में है। रिजिजू ने कहा कि आजादी के नाम पर किसी को कुछ भी करने की छूट नहीं दी जा सकती, अगर ऐसा हुआ तो फिर कानून व्यवस्था का क्या होगा ? Post navigation उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता भोजपुरी फिल्म ‘फरिश्ता’ होली पर हो रही रिलीज